यूपी : बलात्कार पीड़िता पर हमला

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जनकपुरी इलाके में एक 26 वर्षीय बलात्कार पीड़िता पर तीन युवकों ने हमला कर दिया. पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि कल मोटरसाइकल पर सवार तीन युवकों ने महिला पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए. महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. […]

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जनकपुरी इलाके में एक 26 वर्षीय बलात्कार पीड़िता पर तीन युवकों ने हमला कर दिया.

पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि कल मोटरसाइकल पर सवार तीन युवकों ने महिला पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए. महिला को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने बताया उन्हें इस हमले के पीछे बलात्कार के आरोपी का हाथ हो सकता है जिसे यौन हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >