महिला ने छह बेटियां पैदा होने के चलते घर से निकालने का लगाया आरोप

बांदा (उप्र): जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की एक महिला ने अपने पति पर छह बेटियां पैदा होने के चलते कथित तौर पर मारपीट करने और बच्चियों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. कोर्रही गांव की महिला शाहजहां (40) सोमवार को अपनी सभी छह बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक […]

बांदा (उप्र): जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की एक महिला ने अपने पति पर छह बेटियां पैदा होने के चलते कथित तौर पर मारपीट करने और बच्चियों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है.

कोर्रही गांव की महिला शाहजहां (40) सोमवार को अपनी सभी छह बेटियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोप लगाया कि शनिवार की रात उसके शौहर लुकमान ने छह बेटियां पैदा करने को लेकर अपने बड़े भाई के साथ उसके दोनों हाथों में चाकू से कई बार वार किया और उसे बच्चियों सहित घर से निकाल दिया.

एसपी के समक्ष उसने यह भी आरोप लगाया कि गांव की एक महिला से उसके पति के अवैध रिश्ते हैं. वह तलाक देकर उस महिला से शादी करना चाहता है, जिसका पीड़िता विरोध करती है.’

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को बताया कि ‘महिला की शिकायत पर उसके शौहर और जेठ के खिलाफ रविवार को ही बिसंडा थाने में मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था. अब आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए बिसंडा पुलिस को निर्देशित किया गया है.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >