लोन देने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी का पर्दाफाश, 17 महिला समेत 33 लोग गिरफ्तार

नोएडाः नोएडा पुलिस ने लोन देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक फर्जी कंपनी का पर्दाफाश किया है. साइबर सेल टीम और सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि विगत कुछ समय से लोन के नाम […]

नोएडाः नोएडा पुलिस ने लोन देने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली एक फर्जी कंपनी का पर्दाफाश किया है. साइबर सेल टीम और सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि विगत कुछ समय से लोन के नाम पर ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं.

साइबर सेल द्वारा की गई जांच में पता चला कि लोन दिलवाने के नाम पर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से ठगी करने वाली कंपनी का कार्यालय नोएडा के सेक्टर-तीन में स्थित है. एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल टीम औऱ पुलिस के साथ फर्जी कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की गई. वहां से 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 17 लड़की है.
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को लोन देने के नाम पर फोन करते थे. लोन देने के नाम पर फाइल चार्ज और अन्य खर्चा बताकर लोगों से कंपनी के खाते में पैसा डलवाकर ठग लिया करते थे. उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त छह माह में देश के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से एक करोड़ रूपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >