यूपीः सहारनपुर में खुंखार कुत्तों का कहर, घर में सो रहे मासूम को बनाया शिकार

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में खुंखार कुत्तों के कारण दहशत मची हुई है. बीते दिनें में इन आवारा कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. गुरुवार को जिले के दयालपुर गांव में एक कुत्ते ने एक माह की मासूम को अपना निवाला बना लिया. घर में सो रही बच्ची को मुंह […]

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में खुंखार कुत्तों के कारण दहशत मची हुई है. बीते दिनें में इन आवारा कुत्तों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है. गुरुवार को जिले के दयालपुर गांव में एक कुत्ते ने एक माह की मासूम को अपना निवाला बना लिया. घर में सो रही बच्ची को मुंह में दबोच कर वह बाहर निकला. जब तक लोग उस कुत्ते को पकड़ते तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी.

दयालपुर गांव में चार दिन में हुई यह दूसरी हृदय विदारक घटना पहले इसी गांव के रजनीश के 3 माह के पुत्र को भी कुत्तें ने नोच कर मौत के घाट उतार चुके हैं. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है. मामले में एसपी ग्रामीण अपर्णा गुप्ता ने कहा कि बीते कुछ दिनों में इस तरह की घटनाओं में इजाफा हुआ है. जांच जारी है. जल्द ही कारगर कदम उठाये जाएंगे. आंकड़ों के मुताबिक, सहारनपुर में कुत्तों के काटने से करीब पांच बच्चों की मौत हो चुकी है वहीं दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >