रोड शो में बोलीं प्रियंका- आपने बड़े अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया, इससे अच्छा तो अमिताभ बच्चन को बना देते

मिर्जापुरः लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में मतदान से पहले सभी दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं और तमाम नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसके तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रोड शो किया. चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो […]

मिर्जापुरः लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में मतदान से पहले सभी दल ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं और तमाम नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसके तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में रोड शो किया. चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रियंका गांधी का ये आखिरी रोड शो था. कांग्रेस नेता के रोड शो के दौरान सड़कें खचाखच भरी रहीं. प्रियंका गांधी के ऊपर लोग फूल माला की बारिश करते रहे. रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी सभा को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया. कहा कि अब आप समझ लीजिये के आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को अपना पीएम बना दिया है. इससे अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते, करना तो किसी ने कुछ नहीं था. प्रिंयका ने अपील किया कि चुनाव में अभिनेता नहीं नेता चुनिये. बता दें कि मिर्जापुर से कांग्रेस के टिकट पर ललितेश पति त्रिपाठी चुनावी मैदान में है, जिनकी टक्कर एनडीए में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल और सपा-बसपा गठबंधन के रामचरित्र निषाद से है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >