पुलिस वालों को शराब की पार्टी में उलझाकर गिरफ्तार अपराधी फरार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की रात एक दिलचस्प वाकया हुआ. पुलिस वालों को शराब की पार्टी में उलझाकर एक अपराधी फरार हो गया. इस सिलसिले में तीन आम लोगों के साथ-साथ छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की रात एक दिलचस्प वाकया हुआ. पुलिस वालों को शराब की पार्टी में उलझाकर एक अपराधी फरार हो गया. इस सिलसिले में तीन आम लोगों के साथ-साथ छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

बताया जाता है कि बद्दन सिंह नामक इस बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बद्दन ने पुलिस वालों को एक होटल में शराब की पार्टी दी. जब पुलिस वाले शराब पीने में व्यस्त हो गये, तो उन्हें चकमा देकर वह होटल से फरार हो गया.

मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. होटल से छह पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ तीन आम लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >