VIDEO देखकर अकेले बच्चे को जन्म देने की कोशिश में अविवाहिता की मौत

गोरखपुर : गोरखपुर के बिलंदपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना में किराये के मकान में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते हुए 25 वर्षीय अविवाहिता की मौत हो गई. सूत्रों के अनुसार, युवती अपने फोन पर बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया का एक वीडियो देख रही थी. पुलिस ने […]

गोरखपुर : गोरखपुर के बिलंदपुर में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना में किराये के मकान में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश करते हुए 25 वर्षीय अविवाहिता की मौत हो गई.

सूत्रों के अनुसार, युवती अपने फोन पर बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया का एक वीडियो देख रही थी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि वह बहराइच की रहने वाली थी और पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी.

वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले उसने बिलंदपुर इलाके में किराये पर एक कमरा लिया और रविवार को अन्य किरायेदारों ने उसके कमरे के दरवाजे से खून बहते देखा.

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को खून में लथपथ पाया. महिला का शव बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कैंट पुलिस थाने के एसएचओ रवि राय ने बताया, महिला की उम्र 25 साल थी और वह अविवाहित थी.

वह अपने कमरे में अकेली बच्चे को जन्म देने की कोशिश में मर गई. वह चार दिन पहले ही किराये पर यहां रहने आई थी. हालांकि वह पिछले चार साल से गोरखपुर में रह रही थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी.

उन्होंने बताया, कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि परिवार ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में भी कुछ नहीं बताया जिससे वह गर्भवती हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >