सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़,फेसबुक-वॉट्सऐप के जरिए हो रहा था संचालित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रही रोजाना बलात्‍कार जैसी घटना के बीच एक और घटना सामने आयी है. इस बार बलात्‍कार की नहीं बल्कि सेक्‍स रैकेट की घटना सामने आ रही है. लखनऊ के गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके के दो गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले […]

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हो रही रोजाना बलात्‍कार जैसी घटना के बीच एक और घटना सामने आयी है. इस बार बलात्‍कार की नहीं बल्कि सेक्‍स रैकेट की घटना सामने आ रही है. लखनऊ के गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके के दो गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में पांच ग्राहक, पांच युवतियों और गेस्ट हाउस के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने उनके पास से रुपए, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. बताया जाता है कि यह हाई-प्रोफाइल रैकेट फेसबुक और वॉट्सऐप से संचालित हो रहा था.सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुधवार की देर रात गोमतीनगर पुलिस को विपुलखंड के 5/183 और 5/184 में बने दो गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पता चला. इस सूचना पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर 5 लड़कियों और पांच ग्राहकों को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. रैकेट चलाने वाले कुछ लोग अब भी फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >