बेटे की चाहत में पिता बना हत्यारा, एक माह की बच्ची की गला दबाकर ले ली जान

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में बेटी होने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी एक माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुरानी बाजार निवासी राजेश चौहान (28) की पत्नी संगीता ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि कल जब […]

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में बेटी होने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी एक माह की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुरानी बाजार निवासी राजेश चौहान (28) की पत्नी संगीता ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि कल जब वह किसी काम से घर के बाहर गयी थी, तभी उसके पति ने अपनी एक माह की बच्ची दीपाली को गला दबाकर मार डाला.

हत्या के बाद शव को दफनाया
संगीता के मुताबिक जब वह घर लौटी तो अपनी बच्ची को बिस्तर पर मृत पाया. इसका विरोध करने पर उसे भी मारपीट कर घर में बंद कर दिया और शव को दफना दिया. सूत्रों के अनुसार संगीता का कहना है कि वह किसी तरह अपने घर से निकलकर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार से मिली और आपबीती सुनायी. तुलसीपुर थाने में मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गयी हैं.

बच्ची का शव क्रब से निकलवाकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया
बच्ची का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. संगीता का आरोप है कि उसका पति राजेश और ससुराल के अन्य लोग बेटी के बजाय बेटा चाहते थे और बच्ची पैदा होने की वजह से राजेश अक्सर उसे मारता-पीटता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >