मेरठ : बेटे की हत्या के बाद मां के सीने में उतार दी 9 गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

मेरठ : उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने नाक में दम कर रखा है. दरअसल, योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में मेरठ से ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप जाएगी. मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सौरखा गांव में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर […]

मेरठ : उत्तर प्रदेश में अपराधियों ने नाक में दम कर रखा है. दरअसल, योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में मेरठ से ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जिसके बारे में सुनकर रूह कांप जाएगी. मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सौरखा गांव में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.

गोली मारते तीन हमलावर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये. पुलिस के अनुसार मृतक सपा का स्थानीय नेता है. चुनावी रंजिश में अक्टूबर 2016 में परिवार के मुखिया की भी हत्या कर दी गयी थी. मां-बेटे की इसी हत्या में 25 जनवरी को गवाही होनी थी. पुलिस के अनुसार गांव सौरखा निवासी 28 वर्षीय बलमेंद्र उर्फ भोलू सुबह 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार से मेरठ जा रहा था. बदमाशों ने भोलू की कार रूकवायी और उस पर गोलियां बरसा दीं. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाहर चारपाई पर बैठी भोलू की 60 साल की मां निछत्तर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे निछत्तर कौर घर के बाहर एक अन्य महिला के साथ चारपाई पर बैठी हुई बात कर रही हैं. इसी दौरान पहले एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर आया और निछत्तर को एक के बाद एक गोली मार दी. फिर दूसरा आया और उसने भी गोली मार दी. इसके बाद तीसरे शख्स ने निछत्तर को निशाना बनाकर गोली शरीर में उतार दी.

बदमाशों ने महिला को एक के बाद एक कुल 9 गोलियां मारीं और आखिरी गोली उनके सिर पर मारी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >