देवेंद्र माझी के सपनों को जोबा ने भुला दिया, जल, जंगल, जमीन के लिए कुछ नहीं किया, मनोहरपुर में बोले सुदेश महतो

देवेंद्र माझी की पृष्ठभूमि पर राजनीति करने वाली पूर्व मंत्री जोबा माझी ने देवेंद्र माझी के सपनों को भुला दिया. जोबा माझी ने जल, जंगल और जमीन को लेकर कुछ नहीं किया. मनोहरपुर के नाम पर राजनीति करने वाले लोग खुद आगे बढ़ गये, लेकिन यहां के लोग अभी भी पिछड़े हैं.

देवेंद्र माझी की पृष्ठभूमि पर राजनीति करने वाली पूर्व मंत्री जोबा माझी ने देवेंद्र मांझी के सपनों को भुला दिया. जोबा माझी ने जल, जंगल और जमीन को लेकर कुछ नहीं किया. मनोहरपुर के नाम पर राजनीति करने वाले लोग खुद आगे बढ़ गये, लेकिन यहां के लोग अभी भी पिछड़े हैं. यहां के लोगों के कार्यों का मूल्यांकन कौन करेगा. इसी मूल्यांकन के लिए आजसू पार्टी आगे आयी है. यह बातें आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने मनोहरपुर के रायकेरा में गुरुवार को आयोजित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में कही.

पूर्व सीएम ने किसी नीति पर सही निर्णय नहीं लिया : सुदेश महतो

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम ने कहा था कि हमारी सरकार आयेगी तो नीतियों पर बात करेंगे, पर किसी नीति पर सही निर्णय नहीं लिया. ये सब वोट के व्यापारी हैं. उन्होंने कहा कि इनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि जरूर रही है, पर राज्य की राजनीति में इनका कोई योगदान नहीं है. कहा कि जिस सरकार की उम्र छह माह की है, वह अगले छह साल का आश्वासन दे रही है. बालू, गिट्टी बेचने का लाइसेंस माफियाओं को दे दिया है. नौकरी का पेपर लीक कर रहे हैं. अबुआ आवास बबुआ आवास बनकर रह गया है. राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया है. मतदान के जरिए लोग व्यवस्था परिवर्तन करें.

Read Also : चांडिल : सरकार बनाने-बचाने नहीं, स्वाभिमान जगाने निकले हैं : सुदेश महतो

आनंदपुर के प्रखंड प्रमुख ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आजसू का दामन थामा

आनंदपुर प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा अपने सहयोगियों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है. मौके पर दिलबर खाखा ने कहा कि वे पार्टी हित के लिए तन, मन, धन से काम करने को प्रतिबद्ध हैं. पार्टी उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपेगी, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे. इस मौके पर जुगसलाई के पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, महासचिव डॉ वीणा गोडसोरा मुर्मू, जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, संतोष महतो, सुखराम सांडिल, मोहनलाल चौबे, अनादि महतो, बिरसा मुंडा, शंकर सिंह मुंडारी, शिव प्रताप सिंहदेव के अलावा काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता समेत मौजूद थे.

हमारा संकल्प पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र और राज्य में सरकार का गठन करना है. लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना ही हमारा लक्ष्य है.

सुदेश महतो, अध्यक्ष, आजसू पार्टी
  • पूर्व सीएम नीति बनाने में रहे फेल, मनोहरपुर विस में राजनीतिक मूल्यांकन की जरूरत : सुदेश महतो
  • मनोहरपुर के रायकेरा में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन

एनडीए के साथ केंद्र और राज्य में बहुमत की सरकार बनायेंगे : सुदेश

पत्रकारों से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल है. हमारा संकल्प पूर्ण बहुमत से केंद्र और राज्य में सरकार बनाना है. लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करना लक्ष्य है. विधानसभा चुनाव में मनोहरपुर से उम्मीदवार उतारने के सवाल पर कहा कि विस चुनाव में अभी देर है. इस बारे में बाद में सोचा जायेगा. अभी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है. चिरिया माइंस में मजदूरों की दुर्दशा के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी मिली है. इसे लेकर आगे की रणनीति बनायी जायेगी. मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी. कहा कि माइंस की मौजूदा पॉलिसी के खिलाफ हूं. स्थानीय मजदूरों की भावनाओं का सम्मान करना है.

Also Read : सरायकेला के चांडिल में AJSU नेताओं का जुटान, सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >