Kal Ka Mausam : राजस्थान में मौसम ने फिर बदले मिजाज, पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर; पश्चिमी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे कई संभागों में भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है.

Kal Ka Mausam : राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर पूर्वी हिस्सों में देखने को मिल रही हैं.आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, बुधवार ( 26 अगस्त ) को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने का अनुमान है.

पूर्वी राजस्थान में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश सवाई माधोपुर के खंडार में 120 मिलीमीटर दर्ज हुई.

25-26 अगस्त के दौरान कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं उदयपुर, अजमेर और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में कमजोर रहेगा मानसून

जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है. यहां मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 25 और 26 अगस्त को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके बाद पश्चिमी राजस्थान में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, तापमान 41 डिग्री

मंगलवार को राजस्थान में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर में 40 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, जैसलमेर में 38.1 डिग्री और फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. पश्चिमी और सीमावर्ती जिलों में धूप के कारण गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है.


राजस्थान मौसम पूर्वानुमान टेबल

तारीखपूर्वी राजस्थानपश्चिमी राजस्थान
25 अगस्तजयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिशजोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश
26 अगस्तजयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिशजोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश
27 अगस्तजयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिशमौसम शुष्क रहने की संभावना
28 अगस्तभरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिशमौसम शुष्क रहने की संभावना
29 अगस्तकोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिशमौसम शुष्क रहने की संभावना
30 अगस्तजयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिशमौसम शुष्क रहने की संभावना
31 अगस्तजयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिशमौसम शुष्क रहने की संभावना
जिला/क्षेत्रदर्ज बारिश
खंडार, सवाई माधोपुर120 मिमी
करौली4 मिमी
प्रतापगढ़4 मिमी
कोटा17.6 मिमी
अलवर13 मिमी
चित्तौड़गढ़3 मिमी
जयपुर1 मिमी
सीकर1 मिमी
झालावाड़ क्षेत्रबारिश दर्ज

25 अगस्त को प्रमुख अधिकतम तापमान

स्थानअधिकतम तापमान
श्रीगंगानगर41.0°C
बीकानेर40.0°C
चूरू39.1°C
जैसलमेर38.1°C
फलोदी38.0°C
नागौर37.6°C
फतेहपुर37.5°C
जोधपुर36.5°C
सीकर36.5°C
बाड़मेर36.6°C

27 अगस्त के बाद बारिश में कमी

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि 27-28 अगस्त को कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 27 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

इसके बाद भी 28 से 31 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ संभागों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के विवाद से परिवार की मौत के बाद करोड़पति ने बांटे आईफोन! जानिए वायरल वीडियो का सच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >