राजस्थान का सीएम कौन...? वसुंधरा राजे ने कर दी बड़ी बात, बीजेपी में मंथन जारी

राजस्थान का सीएम कौन होगा इसपर दिल्ली में बीजेपी आलाकमान लगातार मंथन कर रहे हैं. आज यानी बुधवार को पीएम आवास पर मैराथन बैठक हुई थी, लेकिन सीएम के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी. गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के बीच भी पीएम आवास में बैठक हुई.

राजस्थान का रण बीजेपी जीत चुकी है, लेकिन पार्टी इस पर कोई फैसला नहीं कर पा रही है कि प्रदेश का सीएम किसे बनाया जाए. यह मसला और भी पेचीदा इसलिए हो गया है कि एक नहीं.. दो नहीं… तीन नहीं… पूरे पांच नामों के अंदर राजस्थान की सियासत घूम रही है. ऐसे में पार्टी हाईकमान के लिए भी यह मुश्किल हो गया है कि पार्टी राजस्थान में सत्ता की कमान किसे सौंपे. अभी तक बीजेपी किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगा पाई है कि राजस्थान का सीएम कौन होगा. वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा या शेखावत… सत्ता का समीकरण फिलहाल इन्हीं लोगों के इर्द-गिर्द घूम रही है.

‘मैं पार्टी लाईन से बाहर नहीं’- राजे
इस बीच राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि वो पार्टी लाइन से बाहर नहीं हैं. हालांकि कहीं न कहीं वसुंधरा राजे के मन में यह भी चल रहा है कि पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें सीएम पद की जिम्मेदारी मिल सकती है. इस बात को हवा इस कारण भी मिल रही है क्योंकि जीत के बाद कई विधायकों ने राजे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी. कई लोग इसे राजे का शक्ति प्रदर्शन भी मान रहे हैं.

विधायकों के समर्थन का दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीजेपी आलाकमान से फोन पर बात करने के दौरान कहा था कि पार्टी की जिम्मेदार और अनुशासित कार्यकर्ता हैं, वो कभी भी पार्टी लाइन से बाहर जाकर कोई काम नहीं करेंगी. गौरतलब है कि राजस्थान में जीत के बाद राजे ने विधायकों से मुलाकात की थी और उनके समर्थकों ने दावा भी किया था कि 65 से ज्यादा विधायकों का उन्हें समर्थन है. गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद से सीएम पद की रेस में कई नेताओं का नाम है. लेकिन माना जा रहा था कि रेस में सबसे आगे राजे का नाम है.

दिल्ली में मंथन जारी
राजस्थान का सीएम कौन होगा इसपर दिल्ली में बीजेपी आलाकमान लगातार मंथन कर रहे हैं. आज यानी बुधवार को पीएम आवास पर मैराथन बैठक हुई थी, लेकिन सीएम के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी. गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के बीच भी पीएम आवास में बैठक हुई. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में तीनों राज्यों के सीएम उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है. हालांकि आधिकारिक रूप से किसी भी नाम पर मुहर नहीं लग सकी है.

क्या बालकनाथ हो सकते हैं प्रदेश के सीएम
सीएम की दौड़ में सबसे आगे भले ही वसुंधरा राजे का नाम रहा है, लेकिन बाबा बालकनाथ भी इस रेस में पीछे नहीं हैं. ‘आजतक एक्सिस माई इंडिया’ एग्जिट पोल के सर्वे में शामिल लोगों की पसंत न तो राजे थी और न ही कोई और बीजेपी नेता, सबके बाबा बालकनाथ को सीएम के रूप में वोट दिया था. सर्वे में 10 फीसदी लोगों की पसंद महंत बालकनाथ योगी थे. राजस्थान की सबसे हॉट सीटों में से एक तिजारा विधानसभा सीट से बाबा बालकनाथ ने जीत दर्ज की है.

Also Read: राजस्थान का सीएम कौन..? रेस में हैं ये पांच नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >