Unlock In Rajasthan LIVE: कभी भी जारी हो सकता है अनलॉक का Guidelines, जानिए किन चीजों में मिल सकती है छूट

Unlock In Rajasthan LIVE guidelines: राजस्थान में कोरोना वायरस के तीसरी लहर के संकेत के बीच आज अनलॉक का नई गाइडलाइन जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने अनलॉक गाइडलाइन ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है. अब उस पर सीएम अशोक गहलोत के हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है. गृह विभाग के जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया कि अनलॉक के नए गाइडलाइन में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है.

Live Updates
11:48 PM. 22 Jun 21 6:18 PM. 22 Jun

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 21 जून को एक दिन में कोरोना वायरस के 88.09 लाख टीके लगाने की ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल की है और करीब 64 प्रतिशत खुराकें ग्रामीण इलाकों में दी गई हैं. एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 21 जून को सबसे अधिक टीके मध्य प्रदेश में लगे ,इसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और असम का स्थान रहा.

11:48 PM. 22 Jun 21 6:18 PM. 22 Jun

कभी भी जारी हो सकता है अनलॉक का Guidelines

अशोक गहलोत सरकार अभी भी अनलॉक का गाइडलाइन जारी कर सकती है. बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत के हरी झंडी मिलते ही गाइडलाइन जारी कर दिया जाएगा. गृह विभाग ने अनलॉक का ड्राफ्ट सरकार के पास भेज दी है.

9:34 PM. 22 Jun 21 4:04 PM. 22 Jun

कांग्रेस ने की थी तारीफ

कोरोना पर कार्य करने को लेकर कांग्रेस ने राजस्थान सरकार की तारीफ की थी. कांग्रेस पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया कि राजस्थान कांग्रेस सरकार ने महामारी प्रबंधन के साथ-साथ वैक्सीनेशन की दिशा में भी सराहनीय कार्य किए हैं. राजस्थान कांग्रेस सरकार की सतर्कता के कारण राजस्थान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजयी होने जा रहा है.

8:46 PM. 22 Jun 21 3:16 PM. 22 Jun

सरकार का प्लान

स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राजस्थान सरकार अनलॉक में अधिक छूट देने के मूड में नहीं है. सरकार कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अधिक छूट नहीं देगी.

7:52 PM. 22 Jun 21 2:22 PM. 22 Jun

कोचिंग पर हो सकता है ऐलान

राजस्थान में कोचिंग खोलने पर फैसला किया जा सकता है. राज्य में कोटा शहर कोचिंग का हब है. राजस्थान में कोचिंग करीब चार महीने से बंद है.

7:09 PM. 22 Jun 21 1:39 PM. 22 Jun

अनलॉक 2 में राजस्थान सरकार ने रियायतें दी थी

बता दें का अनलॉक 2 में राजस्थान सरकार ने रियायतें दी थी. इस गाइडलाइन में प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू की अवधि कम हुई थी. रविवार को छोड़कर सभी दिन बाजार खोलने की अनुमति जारी की गई थी.

मुख्य बातें

Unlock In Rajasthan LIVE guidelines: राजस्थान में कोरोना वायरस के तीसरी लहर के संकेत के बीच आज अनलॉक का नई गाइडलाइन जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने अनलॉक गाइडलाइन ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है. अब उस पर सीएम अशोक गहलोत के हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है. गृह विभाग के जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया कि अनलॉक के नए गाइडलाइन में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, धार्मिक स्थल को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >