Udaipur Violence: स्कूलों में छुट्टी, इंटरनेट बंद, चाकूबाजी में जख्मी बच्चे की किडनी में दिक्कत, पढ़ें 10 बड़े अपडेट

Udaipur Violence: चाकूबाजी में जख्मी बच्चे की किडनी में दिक्कत के बाद इलाज के लिए एक्सपर्ट बुलाए गए. जानें कैसे हैं उदयपुर के ताजा हालात

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा ने अपनी क्लास में साथ पढ़नेवाले लड़के पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू घोंपने के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है. जानें मामले को लेकर क्या है ताजा अपडेट

  1. उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक छुट्टी की घोषणा की गई है.
  2. पुलिस ने बताया कि हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है. दोनों छात्र नाबालिग हैं. चाकूबाजी में जख्मी बच्चे की किडनी में दिक्कत के बाद इलाज के लिए एक्सपर्ट बुलाए गए.
  3. उदयपुर जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उदयपुर शहर और उदयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.
  4. उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, ब्लीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं.

    Read Also : Udaipur: स्कूल में चाकूबाजी से बिगड़ा माहौल, कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद
  5. उदयपुर में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा सहपाठी को चाकू घोंपने के बाद सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कारों में आग लगा दी. भीड़ ने पथराव भी किया. हालात को देखते हुए शहर में धारा-144 लागू कर दिया गया है.
  6. चाकू से हमला भट्टियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर किया गया.
  7. पुलिस ने बताया कि इस घटना के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में जमा हुए. भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कारों में आग लगा दी.
  8. शुक्रवार शाम को तनाव बढ़ने पर बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आसपास के इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए.
  9. पुलिस के अनुसार, हिंदू संगठनों के लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवा दीं. कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिसमें दुकानों के कांच के दरवाजे टूट गए.
  10. सरकारी अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >