Udaipur Violence: उदयपुर चाकूबाजी घटना में प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन, आरोपी छात्र के घर पर चला बुलडोजर

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्र को चाकू घोंप दिया. जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. इधर आरोपी छात्र पर प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Udaipur Violence: उदयपुर चाकूबाजी मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने खांजीपीर के दीवानशाह कॉलोनी में आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया. जिला प्रशासन ने उदयपुर हिंसा में शामिल आरोपियों की संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की. जिस समय आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही थी, उस समय इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी.

क्या है उदयपुर मामला?

उदयपुर में शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया. छात्र अपने बैग में चाकू लेकर स्कूल आया था और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया. दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिन से बहस हो रही थी. घायल छात्र की अस्पताल में इलाज चल रही है, जहां उसकी स्थिति स्थिर है. घायल छात्र के इलाज के लिए जयपुर से विशेष विमान से तीन चिकित्सकों की टीम उदयपुर भेजी गई है. पुलिस ने बताया कि हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है. दोनों छात्र नाबालिग हैं.

चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में भारी हिंसा, इंटरनेट बंद

चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में भारी तवान की स्थिति बन गई. सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं. धारा 144 लागू कर दिया गया. उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है.

Also Read: Jaipur News: उदयपुर के बाद अब जयपुर में भारी बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद इलाके में तनाव

इन इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद

उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, ब्लीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं.

चाकूबाजी की घटना के बाद उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया

छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सांप्रदायिक तनाव के बीच भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया. पुलिस के मुताबिक, वारदात के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए. उसने बताया कि भीड़ ने पथराव किया और तीन-चार कार को आग के हवाले कर दिया. कुछ हिंसक तत्वों ने एक शॉपिंग मॉल पर भी पथराव किया, जिससे दुकानों के कांच के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, सरकारी अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए और नारे लगाने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

पटरी से कैसे उतरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >