राजस्थान में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत, 114 नये मामले सामने आये

three dead in rajasthan due to covid19 114 new cases recorded जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी है. इस बीच, 114 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,886 हो गयी है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है.

Coronavirus Cases in Rajasthan : जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गयी है. इस बीच, 114 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,886 हो गयी है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है.

Also Read: Rajasthan Lockdown: कर्फ्यू लागू कराने गये पुलिस दल पर टोंक में हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, आठ गिरफ्तार

राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई है, इनमें से अकेले 40 लोगों की मौत जयपुर में हुई है. अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. उन्होंने बताया कि जयपुर में एक 52 वर्षीय व्यक्ति COROANकी सवाईमानसिंह चिकित्सालय में शनिवार को मौत हो गयी थी.

Also Read: Covid-19 in Rajasthan : राजस्थान में 400 ओपीडी मोबाइल वैन शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने कहा- आम रोगियों को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति मधुमेह और अन्य बीमारियों से पीड़ित था, जबकि एक 85 वर्षीय महिला को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मृत लाया गया था. उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के पीपलखूंट निवासी 35 वर्षीय एक युवक की मौत जिला अस्पताल में शनिवार को हो गयी थी, वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था.

Also Read: Lockdown in Rajasthan : नामचीन हस्तियों से लोगों को ऑनलाइन रूबरू करवा रही पुलिस

वहीं, राज्य में रविवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नये मामले आये, जिनमें चितौड़गढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27, उदयपुर में पांच, अजमेर में तीन, कोटा-भरतपुर-प्रतापगढ़ में दो-दो, डूगंरपुर में एक नया मामला शामिल है.

Also Read: Rajasthan Coronavirus Outbreak: तबलीगी जमात ने बढ़ायी राजस्थान की चिंता, तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >