अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास को प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विकास के कृतसंकल्पित है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार इसके लिए बजट का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी.

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विकास के कृतसंकल्पित है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार इसके लिए बजट का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी.

मुख्यमंत्री गहलोत ने शुक्रवार ( 19 जून, 2020) को कहा कि पहले भी हमारी सरकार ने हर विभाग के बजट आवंटन में अनुसूचित जाति योजना एवं अनुसूचित जनजाति उपयोजना (TSP) के लिए अलग बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया गया था. अब इसके बेहतर क्रियान्वयन की व्यवस्था सुनिश्चित राज्य सरकार करेगी.

Also Read: कोरोना पॉजिटिव दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर, अमित शाह ने स्वस्थ होने की कामना की

2011 जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या में से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 17.83 प्रतिशत तथा अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13.48 प्रतिशत है. इस कारण हमारी सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विकास के दृष्टिगत योजना निर्माण, आंवटन व खर्च को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था को वैधानिक रूप देते हुए अधिनियम बनाया जायेगा.

Posted By : Samir ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >