राजस्थान से अशोक गहलोत का पत्ता साफ! सोनिया गांधी से सचिन पायलट की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, अपनी भावनाओं एवं फीडबैक से उन्हें अवगत कराया है. पायलट ने उम्मीद जतायी कि राज्य के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सकारात्मक निर्णय लेंगी. सचिन ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने हमें सुना.

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट को भी दिल्ली तलब की थी. पिछले दिनों राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर पायलट और गहलोत गुट के बीच फिर से विवाद गहरा गया. जिसके बाद सोनिया गांधी को हस्तक्षेप करना पड़ा.

पायलट ने सोनिया गांधी के सामने रखी अपनी बात

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, अपनी भावनाओं एवं फीडबैक से उन्हें अवगत कराया है. पायलट ने उम्मीद जतायी कि राज्य के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सकारात्मक निर्णय लेंगी. सचिन ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने हमें सुना. राजस्थान का जो घटनाक्रम है, उस पर चर्चा की गई. मैं मानता हूं कि जो हमारी भावनाएं थी, फीडबैक था, वो मैंने सोनिया गांधी जी को बताया है.

Also Read: Rajasthan Political Crisis: ‘मैं कभी हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा’, सोनिया गांधी से बोले अशोक गहलोत

अगले दो दिनों में सोनिया गांधी करेंगी राजस्थान के मुख्यमंत्री पर फैसला

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अगले एक-दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगी. दरअसल अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना के बाद राजस्थान में नये मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा होने लगी. गहलोत के उत्तराधिकारी के रूप में सचिन पायलट का नाम सामने आने पर गहलोत गुट के विधायकों ने विद्रोह कर दिया और विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया और इस्तीफा देने की पेशकश कर दी. दूसरी ओर सचिन के समर्थक उन्हें नये मुख्यमंत्री के रूप में देखने के लिए जश्न की तैयारी करने लगे.

अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद के चुनाव से अपना नाम वापस लिया

राजस्थान कांग्रेस में बवाल के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सोनिया गांधी ने तलब किया था. दिल्ली में उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात के बाद अशोक गिहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर जल्द ही सोनिया गांधी फैसला लेंगी. उन्होंने जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए सोनिया से माफी मांगी. गहलोत के इस बयान के बाद यह अटकलें लगायी जाने लगी हैं कि मुख्यमंत्री पद से भी उनका पत्ता साफ हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >