Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 6 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, हाड़ कंपाएगी शीतलहर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 26 से लेकर 28 दिसंबर तक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. अगले तीन दिन राज्य में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि की भी संभावना है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छाने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राज्य के अधिकतर इलाके भीषण सर्दी की चपेट में हैं. इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. जिससे मौसम का मिजाज और बिगड़ गया है. मौसम विभाग ने कल यानी शुक्रवार को भी कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है. बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर के कारण कई इलाकों में लोग ठंड से कांपते रहे. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा था. कई इलाकों में घना से अति घना कोहरा छाया रहा था. न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड डे के रूप में दर्ज किया गया.

  • न्यूनतम तापमान कहां कितना रहा
  • फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस
  • संगरिया में 4.3 डिग्री सेल्सियस
  • चुरू में 5.0 डिग्री सेल्सियस
  • गंगानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस

कब तक रहेगा बारिश का दौर

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज यानी 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसका प्रभाव राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कुछ भागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम का ऐसा हाल अगले तीन से चार दिनों तक रहेगा. इस दौरान कई इलाकों पर बिजली कड़कने से लेकर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर तक बारिश और बिजली से राहत मिल जाएगी. हालांकि मौसम की तल्खी बरकरार रहेगी. कोटा, भरतपुर के इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, बाकी के इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 29 दिसंबर से मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, इस बीच बादल छंटने से कई इलाकों में सर्दी में और इजाफा होगा. कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है.

Also Read

Kal Ka Mausam: बिहार के 14 जिलों में बारिश के आसार, शुक्रवार के लिए जारी हो गया टेंशन वाला अलर्ट

Kal ka Mausam : झारखंड में बारिश की संभावना, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >