Rajasthan Weather: बफीर्ली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने मचाया कोहराम, जानें मौसम का हाल

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में शीतलहर के कारण लोगों का बुरा हाल है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. बुधवार को भी प्रदेश में भीषण सर्दी का अनुमान है. इसके अलावा कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा.

Rajasthan Weather: राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. राज्य में उत्तरी बफीर्ली हवाओं ने गलन वाली सर्दी ला दी है. भयंकर ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में अभी और दो दिनों तक शीतलहर का प्रभाव रहेगा. कल यानी बुधवार को शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है. जयपुर मौसम केन्द्र ने बताया कि मंगलवार को सुबह घने कोहरे के कारण जयपुर, अजमेर, राजसमंद, सीकर, पाली, कोटा, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • माउंट आबू 2.2
  • श्रीगंगानगर 4.6
  • फतेहपुर 4.8
  • अजमेर 4.9
  • बीकानेर 5.2
  • डबोक 5.6
  • चित्तौड़गढ़ 6.2
  • चूरू 6.3

नये साल में पड़ेगा कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान में कल यानी बुधवार (1 जनवरी 2025) से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. नये साल का जश्न भीषण सर्दी के बीच होगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे जनवरी महीने में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा. मंगलवार की सुबह भी राजस्थान में कोहरे के साथ हुई. जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जयपुर, कोटा समेत कई और जिलों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी देखने को मिला.

दिल्ली में छाए रहे बादल

देश की राजधानी दिल्ली मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे. पूरे दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इसके अलावा सुबह के समय कोहरा भी जमा रहेगा.

Also Read: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, यूपी में शीतलहर, जानें 1 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >