Rajasthan Weather Updates: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के ठंड के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है.

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी तल्ख हो गया है. कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी का अनुमान है कि जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा. बारिश के साथ ठंड में भी इजाफा होगा.

कई जिलों में छा रहा है घना कोहरा

राजस्थान में आज यानी मंगलवार सुबह बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रह सकता है. अधिकांश इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में गिरावट

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

सिरोही 4.2
फतेहपुर 4.4
माउंट आबू 5.2
चित्तौड़गढ़ 5.9
टोंक 6.0
बीकानेर 6.2
जोधपुर 6.5
जैसलमेर 6.6
जालौर 6.7
पिलानी 6.8
जयपुर 7.0
सीकर 7.0

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही सक्रिय होने वाला है. विभाग का अनुमान है कि इसके एक्टिव होने से 10 से 12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

Fog in Delhi Video: दिल्ली में शीतलहर जारी, जमीन से आसमान तक कोहरा ही कोहरा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >