Rajasthan Weather: राजस्थान के 6 जिलों में IMD का अलर्ट, शीतलहर की चेतावनी, इस दिन से होगी बारिश

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 21-22 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. इसके कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीते 24 घंटों में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दो तीन दिनों से कई इलाकों में जोरदार शीतलहर चल रही है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है. इसके कारण सर्द हवाओं का आगमन उत्तर भारत में हो रहा है. इस हवाओं के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिर रहा है.

शीतलहर की चपेट में कई जिले

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. शीतलहर के कई राज्यों का बुरा हाल है. ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान संगरिया और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 2.7 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, करौली में 2.9 डिग्री और पिलानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे

आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे है.

जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

फतेहपुर 0.5
संगरिया 1.4
सीकर 1.4
लूणकरणसर 2.7
नागौर 2.8
करौली 2 .9
पिलानी 3.7

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक दो दिनों में राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र के मुताबिक 29 जनवरी के लिए कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने भरतपुर और जयपुर के कुछ इलाकों में 29 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >