Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 5 से 7 दिन होगी भारी बारिश, मकान की छत गिरने से एक की मौत

Rajasthan Weather: राजस्थान के अनेक इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में धौलपुर में सबसे अधिक 200 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई.

Rajasthan Weather: मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार अगले पांच-सात दिनों तक पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ भागों में 9-10 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में अगले पांच-सात दिनों के दौरान अनेक भागों में मेघगर्जन और वर्षा जारी रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश

गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई. इसी दौरान दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी वर्षा तथा धौलपुर, करौली एवं भरतपुर जिलों में अधिक भारी वर्षा हुई.

धौलपुर में मकान की छत गिरने से एक की मौत

पुलिस के अनुसार धौलपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र में गुरुवार तड़के एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई. उसने बताया कि आशियाना कालोनी में बरसात के दौरान छत गिरने 52 वर्षीय नगीना खान की मौत हो गई. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश 20 सेंटीमीटर (सेंमी) धौलपुर में हुई. इसी तरह भरतपुर के नदबई में 15 सेंमी, धौलपुर के बाड़ी में 15 सेंमी, करौली में 14 सेंमी, दौसा के महुआ में नौ सेंमी, अलवर के कठूमर में नौ सेंमी, झुंझुनू के पिलानी में आठ सेंमी बारिश हुई.

इन इलाकों में हुई बारिश

गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सवाई माधोपुर, जयपुर, बारां, सीकर एवं दौसा जिलों में भी इस दौरान अनेक जगहों पर दो से लेकर सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य की राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिनभर अनेक इलाकों में रुक-रुक कर वर्षा होती रही. केन्द्र के अनुसार गुरुवार को सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक पिलानी में 16 मिमी, जयपुर में 12.9 मिमी, अलवर में 10 मिमी, वनस्थली में आठ मिमी बारिश दर्ज की गई.

बिहार में बारिश का कहर, कटिहार में बन रहा पुल ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >