Rajasthan Weather Today: राजस्थान के जयपुर- उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में बदलेगा मौैसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और अजमेर समेत कई संभागों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

राजस्थान में सोमवार (7 सितंबर) को मानसून की गतिविधियों में अब बदलाव देखने को मिल रहा है. अगले 24 घंटे पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर रहने और मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने के आसार हैं.

पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

राज्य के पश्चिमी हिस्से में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है. यहां मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है. हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने और दिन में धूप निकलने की स्थिति बनी रह सकती है.

34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

जबकि पूर्वी राजस्थान में बारिश की उम्मीद है, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान में आज अधिकतम तापमान करीब 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. उमस और धूप के बीच कुछ इलाकों में अचानक बारिश राहत दे सकती है.

दिन में धूप, फिर बारिश का दौर

राजस्थान के कई हिस्सों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हो सकती है. इसके बाद स्थानीय स्तर पर बादल बनने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक की गतिविधियां होने के आसार हैं. ऐसे में लोगों को मौसम में अचानक होने वाले बदलाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

8 सितंबर से बारिश में आएगी कमी

मौसम के अगले रुख की बात करें तो 8 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और कमी आने की उम्मीद है. यानी सोमवार के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है. हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan ka Mausam: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 7 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >