Rajasthan Polls 2023: 'तीन दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर..' भरतपुर में गरजे PM Modi, कहा- लोगों की मांग BJP सरकार

राजस्थान के भरतपुर में पीएम मोदी ने कहा कि अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में वोटिंग होने वाली है. हर तरफ एक ही गूंज, जन-जन की यही पुकार, भाजपा सरकार. यहां कुछ लोग खुद को जादूगर कहते हैं. अब राजस्थान की जनता उनसे कह रही है 3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर...

Rajasthan Election 2023: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी अब तेलंगाना और राजस्थान पर फोकस कर रही है. इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को पीएम राजस्थान में हैं. राजस्थान के भरतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में वोटिंग होने वाली है. हर तरफ एक ही गूंज, जन-जन की यही पुकार, भाजपा सरकार. यहां कुछ लोग खुद को जादूगर कहते हैं. अब राजस्थान की जनता उनसे कह रही है 3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर…

पीएम मोदी राजस्थान के नागौर और भरतपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी की विजय संकल्प सभा के लिए करीब 12 बजे भरतपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के  चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी राजस्थान में जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी है. बीजेपी के कई स्टार प्रचारक चुनावी अभियान में जुटे हैं.  

पीएम मोदी ने खुद संभाली कमान
बीजेपी राजस्थान चुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी कारण राजस्थान चुनाव प्रचार की कमान खुद पीएम मोदी भी संभाले हुए है. लगातार वो प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा अमित शाह, सीएम योगी, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई और धुरंधर लगातार प्रचार अभियान में जुटे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों के रिझाने के इरादे से पीएम मोदी आने वाले दिनों में कई जिलों में चुनावी सभा और रैली करने वाले हैं.  इसके अलावा बीजेपी के अन्य स्टार प्रचारक  भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं.

बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
राजस्थान चुनाव प्रचार में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी 18 नवंबर के अलावा 22 और 23 नवंबर को भी जोधपुर और जयपुर में रोड शो कर सकते हैं.  इस रोड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत यूपी के प्रधानमंत्री सीएम योगी भी शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला
इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अमित शाह अजमेर के विजयनगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे राजस्थान को एटीएम बना रखा है. एटीएम में कार्ड डालो तो पैसा निकलता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए, उनके नेता दिल्ली से आकर कार्ड डालते हैं और पैसा निकाल कर ले जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध, तुष्टिकरण और महिलाओं एवं दलितों से अत्याचार में भी राजस्थान पहले नंबर पर रहा है. शाह ने कहा कि आज राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर वन है. 

Also Read: Rajasthan Polls: ‘पार्टी के फैसले से पूरी तरह सहमत’, बोले सचिन पायलट- उम्मीदवारों की जीत तय करना प्राथमिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >