अब Rajasthan में लगाया जा सकता है दिन में कर्फ्यू ! जानें कोरोना पर काबू पाने के लिए क्या है गहलोत प्लान?

Rajasthan Curfew Latest News : राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच अशोक गहलोत सरकार जल्द ही बड़ा फैसला कर सकती है. बताया जा रहा कि सरकार जल्द ही दिन में भी कर्फ्यू लगाने का फैसला कर सकती है. कोरोना समीक्षा की बैठक के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने निर्देश दिए.

Rajasthan News : राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच अशोक गहलोत सरकार जल्द ही बड़ा फैसला कर सकती है. बताया जा रहा कि सरकार जल्द ही दिन में भी कर्फ्यू लगाने का फैसला कर सकती है. कोरोना समीक्षा की बैठक के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने निर्देश दिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि कोरोना का चेन तोड़ना होगा. इसपर जल्द एक्शन ले. गहलोत ने कहा कि लोगों को समझाया जाए. अगर लोग नहीं मान रहे तो दिन में भी कर्फ्यू लगाया जाए.

इन लोगों का हो स्क्रीनिंग– राजस्थान सरकार ने निर्देश दिया कि खांसी, जुकाम लक्षण वाले सभी मरीजों की स्क्रीनिंग कराया जाए. साथ ही इन सभी की रिपोर्ट बनाई जाए. गहलोत ने कोरोना को लेकर सख्ती बरतने का भी निर्देश दिया.

यहां जारी हुआ निर्देश- इससे पहले, राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और श्रीगंगानगर जिले में नाईट कर्फ्यू लगाया गया. इन जिलों में रात को बाहर निकलने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई हो रही है.

वहीं 31 दिसंबर तक राजस्थान सरकार ने स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है. माना जा रहा है कि अब राजस्थान में स्कूल नये साल पर ही खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >