राजस्थान: BJP ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची, दिसंबर में आएंगे नतीजे, जानिये कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Rajasthan Polls 2023: भीजेपी ने राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 41 नामों में सात मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा है, जबकि दूसरी सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से मैदान में उतारा है.

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग की ओर राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची सोमवार को जारी की. कुल 41 नामों में सात मौजूदा सांसद के नाम शामिल हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह सूची जारी की है. इस सूची में जहां लोकसभा सांसद नरेंद्र कुमार, दिया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, भागीरथ चौधरी, देवजी पटेल व बालकनाथ शामिल हैं, वहीं राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा को भी बीजेपी ने विधानसभा का टिकट दिया है.

https://www.youtube.com/watch?v=vramxZPWEJw

विद्याधर नगर से चुनाव लड़ेंगी दीया कुमारी
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई थी. इसी बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया था. इस बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भाग लिया था. बीजेपी ने झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा है, जबकि दूसरी सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से मैदान में उतारा है. बाबा बालक नाथ को तिजारा से और किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से मैदान में उतारा गया है.

राजस्थान में आचार संहिता लागू, तबादलों व नियुक्तियों पर रोक
निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और इसके साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लग गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. आचार संहिता लागू होने के साथ ही राज्य में स्थानान्तरण एवं नियुक्तियों पर रोक लग गई है. अति आवश्यक होने पर राज्य सरकार निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेने के बाद ही चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थानान्तरित कर सकेगी.

23 नवंबर को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने कहा कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य की सभी दो सौ सीटों के लिए आगामी 23 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद तीन दिसंबर को मतगणना होगी. इस बार चुनाव में प्रदेश के कुल 5 करोड़ 27 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. निर्वाचन आयोग ने बताया कि 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा. राज्य में छह नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.  सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

Also Read: Rajasthan Polls 2023: राजस्थान में जीत से कितनी दूर है बीजेपी! क्या है भाजपा की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में सभी दो सौ सीटों पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया तथा उम्मीदवारों के खर्चे पर नजर रखेंगे.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >