दिल्ली से जयपुर तक मेल-मुलाकात का दौर जारी, राजस्थान में कभी भी हो सकता है अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार का ऐलान

rajasthan ashok gehlot cabinet reshuffle: कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राजस्थान में कैबिनेट विस्तार का ऐलान कभी भी सीएम अशोक गहलोत द्वारा किया जा सकता है. इससे पहले प्रभारी अजय माकन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले.

अशोक गहलोत सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. कैबिनेट विस्तार से पहले नेताओं का मेल मुलाकात जारी है. वहीं मंत्रिमंडल में नामों को लेकर दिल्ली से जयपुर तक हलचल तेज है. बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों के शपथग्रहण से पहले कई मंत्रियों का पत्ता भी कटेगा.

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राजस्थान में कैबिनेट विस्तार का ऐलान कभी भी सीएम अशोक गहलोत द्वारा किया जा सकता है. इससे पहले बुधवार को प्रभारी अजय माकन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले, वहीं जयपुर में भी मेल-मुलाकात चलता रहा. विधायक मुरारी लाल मीणा ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) से मुलाकात की तो, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सीएम अशोक गहलोत से मिलने उनके आवास पर पहुंचे.

ऐलान से पहले होगा मंत्रियों की बैठक– बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के ऐलान से पहले मंत्रियों की बैठक होगी. बैठक में सीएम जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करेंगे, उनका इस्तीफा लेंगे और फिर राजभवन जाएंगे. बताया जा रहा है कि राजभवन में ही सीएम नई लिस्ट सौंपेंगे.

पायलट कैंप के इन विधायकों को मिल सकती है जगह- मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नामों को लेकर चर्चा तेज है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट कैंप से हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह और मुरारी मीणा मंत्री बन सकते हैं. वहीं बसपा से आए एक-दो विधायकों को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है, जबकि कुछ निर्दलीय विधायकों को भी शामिल किए जाने की बात कही जा रही है.

Also Read: Rajasthan News: …तो सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान बना सकती है राजस्थान का CM? गल्फ न्यूज के लेख में दावा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >