4 दशकों से छल रही कांग्रेस, अजमेर में गरजे PM Modi, कहा- 2014 से पहले रिमोट कंट्रोल से चलती थी सरकार

पीएम मोदी ने अजमेर में कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी. ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर थी. बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं. अजमेर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. हालांकि अजमेर पहुंचने से पहले पीएम मोदी पुष्कर गये. पुष्कर में उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. पीएम मोदी ने अजमेर पहुंचकर सभा को संबोधित करते हुए बताया कि अजमेर आने से पहले मुझे पुष्कर जाने का अवसर मिला था. हमारे शास्त्रों में भगवान ब्रह्मा को सृष्टि का रचयिता कहा गया है. भगवान ब्रह्मा के आशीर्वाद से भारत में नव निर्माण का युग चल रहा है. भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में 9 साल पूरे कर लिए हैं. ये 9 साल नागरिकों की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित हैं.

प्रधानमंत्री के ऊपर भी सुपर पावर- पीएम मोदी
अजमेर में आयोजित सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार से पहले देश की क्या हालत थी. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर थी. बड़े-बड़े शहरों में हर दूसरे दिन आतंकी हमले होते थे. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़क बनाने से भी डरती थी. पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर भी सुपर पावर थी. कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी. जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोसती थी.  

कांग्रेस ने किया गरीबों के साथ विश्वासघात

पीएम मोदी ने अजमेर में कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाने की गारंटी दी थी. ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओं, गरीबों को तरसाओ. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी उस समय टीकाकरण कवरेज केवल 60 फीसदी के आसपास ही पहुंच सका था. पीएम मोदी ने कहा कि 100 में से 40 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को जीवन रक्षक टीके नहीं लग पाते थे. अगर कांग्रेस सरकार होती तो देश में 100 फीसदी टीकाकरण कवरेज में 40 साल और लग जाते. तब तक कई पीढ़ियां बीत जाती.


Also Read: विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को मिली मंजूरी, 1 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

राजस्थान को कांग्रेस ने दिया धोखा

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने वीरों और वीरों की इस धरती को हमेशा से धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि  4 दशकों तक कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के नाम पर पूर्व सैनिकों को धोखा देना जारी रखा. बीजेपी सरकार ने न केवल ओआरओपी लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया. गौरतलब है कि राजस्थान में इसी साल दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में राजनीतिक दल अभी से अपनी जमीन तैयार करने में लगे हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >