Kal Ka Mausam: राजस्थान में 17 अगस्त से कम होगी मानसून की ताकत, शनिवार से बदलेगा मौसम

Kal Ka Mausam: जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में जयपुर, दौसा, सीकर, नागौर और जोधपुर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 17 अगस्त से मानसून की ताकत में कमी आएगी.

Kal Ka Mausam: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत दौसा, सीकर, नागौर और जोधपुर में भारी बारिश देखने को मिल रही है. बीते 48 घंटों में इन इलाकों में मानसून जमकर बरसा है. बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया. दो दिनों की लगातार बारिश और बारिश संबंधी घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई.

पुलिस कर्मी को ले जा रहा वाहन बहा
राजस्थान के बूंदी में देईखेडा के थानाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी बारिश के पानी के तेज बहाव में कई मीटर दूर तक नाले में बह गई. हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. देईखेडा के थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि वे दो कांस्टेबलों के साथ पुलिस केस के सिलसिले में डॉक्टर के पास जा रहे थे. इसी दौरान जीप डूब गई और बारिश के पानी के तेज बहाव में बह गए. ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में भी पानी के तेज बहाव में तीन लोग बह गए. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बचा लिया. इसी तरह अजमेर के पीसांगन क्षेत्र में दो युवक नदी में बह गए. हालांकि उन्हें बचा लिया गया.

कई इलाकों में हुई भारी बारिश
जयपुर मौसम केन्द्र ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में जयपुर, दौसा, सीकर, नागौर और जोधपुर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश की सबसे ज्यादा संभावना जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर में है. गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के जयपुर में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी राजस्थान के नागौर में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई.

क्या शनिवार को मिलेगी बारिश से राहत

राजस्थान में मानसून फिलहाल अपने पूरे लय में है. 15 और 16 अगस्त तो राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार (17 August) से राज्य में बारिश कम हो जाएंगी. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. जिसके कारण बारिश हो रही है. धीरे-धीरे यह तंत्र हिमालय की ओर चला जाएगा. इसके बाद प्रदेश में भारी बारिश से राहत मिलेगी. कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में 3 और हरियाणा में एक फेज में होंगे विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को रिजल्ट

Uddhav Thackeray ने CM पद, Wafq board, PM Modi को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >