Rajasthan Weather : राजस्थान में होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में कई जगह बहुत भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. जानें अबतक कहां कितनी हुई बारिश

Rajasthan Weather : राजस्थान में मानसून का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते चौबीस घंटे में प्रतापगढ़ जिले में भारी से बहुत भारी देखने को मिली. मौसम विभाग ने मंगलवार को कई जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में आगामी एक-दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार इससे 26-27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान के इन जिलों में भारी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में अनेक स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. इस दौरान राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं प्रतापगढ़ जिले में भारी से अत्यंत भारी श्रेणी की बारिश देखने को मिली.

Read Also: Weather Forecast: जन्माष्टमी के दिन होगी भारी बारिश, दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-झारखंड में बरसेंगे बदरा, जानें अपने शहर का हाल

राजस्थान में कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान सबसे अधिक बारिश पीपलखूंट (प्रतापगढ़) में 260 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा बांसवाड़ा में 195 मिमी, डूंगरगढ़ के चिकाली में 132 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, बांसवाड़ा के सलोपट, बागीदोरा, भूंगरा, अरथूना, गढ़ी, सज्जनगढ़ व केसरपुरा में इस दौरान 127 से 195 मिलीमीटर बारिश हुई. इसी तरह चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, प्रतापगढ़ व राजसमंद जिले में कई जगह भारी बारिश हुई.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >