राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रक्षाबंधन में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी है. मौसम विभाग ने बुधवार (26 अगस्त) को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. पढ़ें आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. शेखावाटी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है. बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी परेशानी भी हो सकती है. लोगों से जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है.


ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: अगले 48 घंटे भारी बारिश, UP-MP समेत इन राज्यों में तेज हवा का अलर्ट

28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है. हालांकि, कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी सप्ताह भर कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है.

बुधवार सुबह तक बारिश की स्थिति

बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिला. पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 73 मिलीमीटर बारिश बूंदी के तालेड़ा और अजमेर के सावर में दर्ज हुई. बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >