G-20 Meeting: राजस्थानी साफा ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा, आकर्षण का केन्द्र बनी पवन व्यास की पगड़ी

G-20 Meeting: जी 20 शेरपा समिट के दूसरे दिन यानी सोमवार को 29 देशों के 43 शेरपा और राजनयिकों ने राजस्थान के उदयपुर में बैठक की. बैठक में भारतीय शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि जी 20 लोगों का मकसद सभी देशों में एकता लाना है. इस दौरान विभिन्न देशों से आए शेरपा एवं एचओडी को राजस्थानी साफा भी पहनाया गया.

G-20 Meeting: राजस्थान के उदयपुर में आज यानी सोमवार को जी-20 के शेरपा की बैठक हुई. जी 20 शेरपा बैठक के पहले सत्र को भारतीय सरकार के शेरपा अमिताभ कांत ने संबोधित किया. इस बैठक में भारत ने स्थायी विकास और जलवायु वित्त से समन्वय पर जोर दिया. इसके साथ ही भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं की चुनौतियों और दक्षिणी गोलार्ध के मुद्दों को विश्व मंच पर लाएगी. जी-20 के शेरपा की सोमवार को हुई बैठक में चर्चा डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रौद्योगिकी परिवर्तन, स्वास्थ्य और शिक्षा, हरित विकास और भारत की पर्यावरण के लिए जीवनशैली (लाइफ) पहल पर केंद्रित रही.

भारतीय शेरपा ने कही ये बात: गौरतलब है कि जी 20 शेरपा समिट के दूसरे दिन यानी सोमवार को 29 देशों के 43 शेरपा और राजनयिकों ने बैठक की. बैठक में सभी देशों के प्रतिनिधियों ने आगामी बैठक को लेकर अपने विचार रखे. वहीं बैठक में भारतीय शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि जी 20 लोगों का मकसद सभी देशों में एकता लाना है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पारस्परिक सहयोग और एकता है. साथ ही दुनिया में बड़ी-बड़ी  चुनौतियों से मिलकर निपटना है.

राजस्थानी साफा की दिखी धमक: जी-20 के शेरपा की समाप्ति के बाद माणक चौक में एक्सपीरियंस राजस्थान एट माणक चौक का आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान विभिन्न देशों से आए शेरपा एवं एचओडी को साफा बांधकर सम्मान दिया गया. राजस्थान की गौरवमयी पारंपरिक साफा बांधने के बाद विदेशी मेहमान भी खासे उत्साहित नजर आये. वहीं, भारतीय शेरपा अमिताभ कान्त ने कहा कि G20 के माध्यम से वैश्विक समस्याओं को दूर की कोशिश की जाएगी.

पवन व्यास का साफा बना आकर्षण का केन्द्र: राजस्थानी परिवेश में साफा का काफी महत्व है. इसका गौरवमयी इतिहास रहा है. इसी धरोहर से पूरी दुनिया को रूबरू कराने के उद्देश्य से बीकानेर के साफा आर्टिस्ट पवन व्यास को भी निमंत्रण दिया गया था. पवन व्यास ने विदेशी मेहमानों के साथ अपनी अपनी विशाल पगड़ी पहने फोटो खिंचवाई. इस दौरान उन्होंने अपनी करीब 478 मीटर साफा को भी बांध कर दिखाया. बता दें, उनके साफे का वजन बीस किलो के लगभग है. 

Also Read: ‘महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं’, AIUDF सांसद बदरुद्दीन अजमल पर बरसे असम के CM हिमंत बिस्व सरमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >