प्राइवेट अस्पताल में होगा फ्री इलाज! जानें इस योजना के बारे में यहां विस्तार से

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) की बात करें तो इसके तहत हर चिरंजीवी परिवार को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी सरकार की ओर से दिया जा रहा है. जानें कैसे होगा अपका फ्री में इलाज

राजस्थान में करीब एक महीने के बाद चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले कई सरकारी योजनाओं की चर्चा हो रही है. इन योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) है. इस नाम से हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) की शुरुआत की गई थी जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है. बढ़ते इलाज के खर्चों को देखते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों के लिए ये योजना चला रही है. गहलोत सरकार का कहना है कि इस योजना का मात्र एक उद्देश्य है, स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाना. गौर हो कि राजस्थान सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना साल 2021 में लागू की थी. इस योजना की शुरूआत में प्रत्येक परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस/निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा था लेकिन सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2022-23 में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया. इसके बाद अब 2023-24 के लिए इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का ऐलान किया गया. आइए जानते हैं इस योजना की खास बातें…

किन बीमारियों का हो रहा है इलाज

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) की बात करें तो इसके तहत हर चिरंजीवी परिवार को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी सरकार की ओर से दिया जा रहा है. सरकारी नोटिफिकेशन पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक परिवार को 25 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है जिसका लाभ हजारों परिवार उठा चुका है. इस योजना के तहत लाभार्थी ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों का भी इलाज करवाने में सक्षम है.

Also Read: Assembly poll in Rajasthan : राजस्थान में अब 23 नहीं 25 नवंबर को मतदान, ये है मतगणना की तारीख

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) के लिए अप्लाइ करने का तरीका जानें : राजस्थान सरकार की ओर से दी जाने वाली यह सुविधा एक तरह से हेल्थ इंश्योरेंस ही है. योजना का लाभ लेने के लिए आप खुद ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम हैं. इसके लिए ई-मित्र के माध्यम से भी आवेदन आप कर सकते हैं. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख की राशि का प्रावधान एक पॉलिसी वर्ष के लिए सरकार देती है. इसके बाद दोबारा नया साल शुरू होने पर यह वापस शून्य होकर 25 लाख हो जाती है.

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानें ये खास बातें

-मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मेडिकल टेस्ट कवरेज और फ्री इलाज की सुविधा सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है.

-राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को इसका लाभ सरकार दे रही है.

-इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद होना जरूरी है.

-इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ है जहां आप ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.

Also Read: राजस्थान में बढ़ी बीजेपी की टेंशन! नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर दिखाए बगावती तेवर, जलाए पार्टी के झंडे

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए इन दस्तावेज की जरूरत होती है..

-जन आधार कार्ड अथवा जन आधार के पंजीकरण रसीद का नंबर आपके पास होना चाहिए.

-आधार कार्ड आपके पास होना चाहिए.

-मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए.

-परिवार के सभी सदस्यों का नाम और उम्र की जानकारी होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >