राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत, 131 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को चार और लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 286 हो गयी है. राज्य में संक्रमण के 131 नये मामले सामने सामने आये, जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,532 हो गयी.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को चार और लोगों की मौत हो गयी. इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 286 हो गयी है. राज्य में संक्रमण के 131 नये मामले सामने सामने आये, जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,532 हो गयी.

अधिकारियों ने बताया कि भरतपुर में दो, श्रीगंगानगर में एक और जयपुर में एक मरीज की मौत हुई है. इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 286 हो गयी है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18,भरतपुर में 17, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

उन्होंने बताया कि रविवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 15 लोग संक्रमित पाये गये हैं. राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2520 हो गयी है. वहीं, रविवार सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्य में संक्रमण के 131 नये मामले सामने आये.

Also Read: Rajya sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में हलचल तेज, गहलोत के साथ पायलट भी हुए सक्रिय

इनमें धौलपुर में 40, भरतपुर में 34, जयपुर में 15, अलवर में 12, बीकानेर में 9, नागौर में 5, दौसा, सवाईमाधोपुर में 3-3, उदयपुर में 2, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, करौली में एक-एक नये मामले शामिल हैं.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्य भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Also Read: Rajya Sabha Elections: सियासी सरगर्मी तेज, कांग्रेस की रिजॉर्ट राजनीति, निर्दलीय विधायकों को साधने में जुटी भाजपा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >