रामनवमी पर 29 मार्च को चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन

रामनवमी पर 29 मार्च को चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन

चिनिया. प्रखंड के रानी चेरी चैतवादामर मैदान में रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक हिंदू मुस्लिम एकता संघ तथा रानी चेरी चिरका चिनिया नवयुवक संघ के तत्वावधान में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक वेदव्यास के माध्यम से चैता दुगोला कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. निर्णय के अनुसार 29 मार्च को आयोजित चैता दुगोला कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निर्मल यादव एवं बिहार के बक्सर के पिंटू यादव के बीच मुकाबला होगा. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. बैठक में अमरदीप प्रसाद, उमेश सिंह, रामवृक्ष सिंह, राजेश्वर सिंह, शिक्षक दुबाराज सिंह, महावीर सिंह, नंदू सिंह, अंबिका प्रसाद, शिवकुमार सिंह, रामसागर यादव, पहलवान सिंह, लाल बाबू कोरवा, हीरामन सिंह, रामलखन यादव, अभय सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >