Rajasthan Cabinet Vistar : एक्शन में कांग्रेस हाईकमान ! 1 फरवरी से पहले राजस्थान कैबिनेट का विस्तार? पढ़ें संभावित मंत्रियों की सूची

Ashok Gehlot Cabinet Reshuffle 2021 Latest Update : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्शन में है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जल्द ही नाम फाइनल करने के लिए कहा है. कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार 1 फरवरी से पहले किया जाएगा.

Ashok Gehlot Cabinet Reshuffle 2021 : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्शन में है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जल्द ही नाम फाइनल करने के लिए कहा है. कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार 1 फरवरी से पहले किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन को निर्देश दिया है कि जल्द ही राज्य में कैबिनेट विस्तार की मसले को सुलझाए, जिससे रूके हुए कार्य जल्द से पूरा हो. ऐसे में कहा जा रहा है कि राजस्थान में इस हफ्ते कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

https://youtu.be/MmDnFz0eYmk

इन नेताओं को मिलेगा मौका- राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के गहलोत कोटा से बृजेंद्र ओला, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह शेखावत जबकि पायलट कैंप से मुरारी मीणा, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह है, वहीं तीन निर्दलीय संयम लोढ़ा, महादेवसिंह खंडेला और मंजू मेघवाल को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि बसपा से शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा और जोगेंद्रसिंह अवाना भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी- राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले कई मंत्रियों को हटाने की भी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत ने इसको लेकर तैयारी भी पूरी कर लिया है. वहींं अशोक गहलोत कैबिनेट को लेकर कल नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बड़ा बयान दिया है. कटारिया ने कहा कि कैबिनेट विस्तार जिस दिन होगा, उस दिन गहलोत सरकार गिर जाएगी.

Also Read: Rajasthan Cabinet Vistar : ‘सचिन पायलट कैंप को न देना पड़े मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी, इसलिए गहलोत कर रहे हैं कैबिनेट विस्तार में देरी’- बीजेपी महासचिव का बड़ा आरोप

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >