Ajmer Firing: अजमेर में खूनी जंग, दो गुटों में विवाद के बीच फायरिंग, एक की मौत

Ajmer Firing: राजस्थान के अजमेर जिले में रविवार को एक दुकान के निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

Ajmer Firing: अजमेर में रविवार को खूनी जंग छिड़ गई. लाठी डंडे के बीच फायरिंग हुई. गोली चलने से एक शख्स की मौत की खबर है. वहीं घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंच गई है. विवाद जमीन से जुड़ा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्वेतांबर जैन समाज छात्रावास की जमीन पर निर्माण को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों गुटो के बीच लाठी डंडे चले फिर फायरिंग की घटना भी हुई. मारपीट में कई लोग घायल हो गये हैं. भीड़ ने आगजनी भी की है.

पूरे इलाके में तनाव
फायरिंग में एक शख्स की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. स्थिति पर काबू करने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अजमेर के रूपनगढ़ में सरकारी भूमि का गलत पट्टा जारी किया गया था. वहीं इस जमी पर काफी समय से भूमाफिया की भी नजर थी. इसी दौरान उस जमीन पर दुकान के निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प छिड़ गई. झगड़े के दौरान गोली भी चलाई गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.

गाड़ियों में की गई तोड़-फोड़
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अजमेर ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया कि छात्रावास के सामने किये जा रहे दुकान निर्माण को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडों से हमला किया और एक पक्ष ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर फिलहाल शांति है और दोनों पक्षों के लोगों से समझाया जा रहा है. वहीं घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Also Read: Tirupati Laddu Prasadam Row: जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- केंद्र सरकार करे सच्चाई उजागर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >