राजस्थान में AAP का शंखनाद, बोले सीएम केजरीवाल- बीजेपी-कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त, खतरे में देश का जनतंत्र

राजस्थान में आम आदमी पार्टी की रैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान दौरे पर हैं. यहां श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को सीएम केजरीवाल ने संबोधित किया. उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद हैं. अपनी रैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की सरकार के दौरान अशोक गहलोत उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे. वहीं कांग्रेस की सरकार में जब अशोक गहलोत प्रदेश के सीएम बने तो सचिन पायलट ने कई बार उनसे वसुंधरा राजे को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं उन्हें गिरफ्तार नहीं करूंगा क्योंकि वह मेरी बहन की तरह हैं.  

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए कहा कि जब हम यहां आ रहे थे तो हमने देखा कि गहलोत साहब ने पूरे गंगानगर और इस स्टेडियम के आसपास अपने पोस्टर लगा रखे हैं. केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर उन्होंने पिछले 5 साल काम किया होता तो उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता. यहां 15 से 20 लोग आए और वे कुर्सियां ​​फेंक रहे थे, यह सब कायरों की हरकत है. आपने 5 साल काम नहीं किया और यही कारण है कि आप AAP की रैलियों को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं.

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
अपनी रैली में अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला. पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है देश कैसे चलेगा. नोटबंदी पर सवाल उठाते केजरीवाल ने कहा कि पहले कहा कि दो हजार का नोट आएगा. कुछ साल में ही दो हजार के नोट को बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि चारो तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है. केन्द्र सरकार ने रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया. वहीं, दिल्ली में केन्द्र के अध्यादेश को लेकर भी उन्होंने हमला बोला.

Also Read: ‘अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गये हैं सीएम भगवंत मान’, गुरदासपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता सिखाएगी सबक

प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है. गौरतलब है कि इसी साल के अंत में राजस्थान विधानसभा का चुनाव होने वाला है. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के साथ अब तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी का इंट्री से समीकरण में बड़ी बदलाव हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >