शिक्षक नियुक्ति में सिर्फ झारखंडियों की होनी चाहिए बहाली : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि जब बिहार में बिहारी शिक्षक हो सकते हैं तो फिर झारखंड में झारखंडी शिक्षक क्यों नहीं हो सकते.

रांची : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है कि बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बिहारी शिक्षक बहाल होंगे. जब बिहार में बिहारी शिक्षक हो सकते हैं तो फिर झारखंड में झारखंडी शिक्षक क्यों नहीं हो सकते. ये ��ातें सूबे के स्कूली शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने गुरुवार को प्रभात खबर से बातचीत में कही.

उन्होंने कहा कि 20 साल पहले बिहार से झारखंड राज्य अलग हो गया. अब झारखंड राज्य का अपना अलग अस्तित्व है. इसलिए झारखंडियों को इस राज्य में पहला हक मिलना चाहिए. इसके लिए एक नियम बनना चाहिए, जिसमें सभी के सहयोग की जरूरत है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यकाल में हुई शिक्षक नियुक्ति में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के करीब 75 फीसदी लोग शामिल हो गये तथा कई लोगों ने झारखंड में शिक्षक की नौकरी भी हासिल कर ली.

इसलिए बिहार में बिहारी शिक्षक की तर्ज पर झारखंड में भी झारखंड के युवाओं को ही शिक्षक बनाया जायेगा. कहा कि शीघ्र ही इसके लिए बिहार जैसा झारखंड में भी कानून लाया जायेगा. झारखंडी होने का आधार 1985 का निवासी होना नहीं, बल्कि 1932 का खतियान होगा. शिक्षा मंत्री श्री महतो ने कहा कि एकीकृत बिहार में भी झारखंड की स्थानीय नीति का आधार वर्ष 1932 ही था. इसलिए यही आधार होगा. कहा कि स्थानीय नीति का जो आधार है, उसी को तय मानकर आगे के लिए स्थानीय नीति बनेगी.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >