भाजपा में शामिल होने के बाद बोलीं गीता कोड़ा : तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस, असहज महसूस कर रही थी

झारखंड से कांग्रेस की इकलौती सांसद व पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी.

झारखंड से कांग्रेस की इकलौती सांसद व पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इनका स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलायी. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है. सबको साथ लेकर चलने की बात करनेवाली पार्टी में केवल एक परिवार का कब्जा है.

कांग्रेस में असहज महसूस कर रहीं थीं गीता कोड़ा

गीता कोड़ा ने कहा कि मैं वहां (कांग्रेस में) असहज महसूस कर रही थी. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित हूं. भाजपा के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. मैं भाजपा से जुड़कर जनहित का काम करती रहूंगी. सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं. वह जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहीं. 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर सिंहभूम लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी. गीता कोड़ा अपने पति मधु कोड़ा के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचीं थीं.

कांग्रेस केवल सत्ता की भूखी पार्टी है : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी पार्टी है. मधु कोड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाकर कांग्रेस ने सारा मधु चट कर जाने के बाद गरीब आदिवासी को कोड़ा खाने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी हित की चिंता नहीं. केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है. श्री मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे.

Read Also : VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका, गीता कोड़ा ने भाजपा में शामिल

शिबू सोरेन, लालू, अहमद पटेल ने आदिवासियों को लूटा, मधु कोड़ा को फंसा दिया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले शिबू सोरेन, लालू प्रसाद यादव, अहमद पटेल ने मिलकर आदिवासियों की जल जंगल जमीन को लूटा फिर मधु कोड़ा को फंसाकर छोड़ दिया. आज भी मधु कोड़ा की गिरफ्तारी के दौरान झारखंड भवन में मिले गोपनीय कागजात तथा बरामद गाड़ी में कांग्रेस और राजद के नेताओं के लूट में संलिप्तता के प्रमाण हैं, यह जनता के बीच उजागर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज राज्य का सबसे बड़ा जमींदार शिबू सोरेन परिवार है, जिसके पास रातु ,पद्मा महाराज से भी ज्यादा जमीन है. मधु कोड़ा एक गरीब हो आदिवासी परिवार से आते हैं. इसीलिए हेमंत सोरेन को महंगे वकील के माध्यम से बचाने की हर संभव कोशिश करती है, जबकि मधु कोड़ा को अकेला भुगतने के लिए छोड़ दिया.

सभी 14 सीटों पर एनडीए जीतेगा : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने गीता कोड़ा ने राज्य की जनता को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति दिलाने के लिए झारखंड की सत्ताधारी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. उन्होंने कहा भाजपा मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित है. झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत दर्ज होगी. देश में 400 पार के साथ फिर एकबार मोदी सरकार का संकल्प साकार होगा. ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य विधायक ढुलू महतो ने पुष्प गुच्छ देकर श्रीमती कोड़ा का मंच पर स्वागत किया. मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, संदीप वर्मा व पश्चिमी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष संजू पांडेय मौजूद थे.

Also Read : लोकसभा चुनाव 2024: गीता कोड़ा के फैसले पर टिकी राजनीति, तैयार हो सकता है नया प्लॉट

Also Read : कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा संगठन से दूर, प्रभारी की बैठक में भी नहीं हुईं शामिल, क्या थामेगी भाजपा का दामन ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >