Rourkela News: लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर फूफा की कर दी हत्या, गिरफ्तार

Rourkela News: कोइड़ा के सर्गिगड़ मुंडासाही में भोज के दौरान हुए विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

Rourkela News: कोइड़ा थाना क्षेत्र के सर्गिगड़ मुंडासाही में भोज के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है. जानकारी के अनुसार, गांव में गुरुवार को शुद्धीक्रिया भोज चल रहा था. रात करीब 8 बजे मानसिंह मुंडा अपनी पत्नी राइमनि मुंडा और बच्चों के साथ घर लौट रहा था.

मदद के लिए बुलाया भतीजे को, उसी ने छीन लिया सुहाग

रास्ते में राइमनि के भाई साधु मुंडा (45) के साथ मानसिंह का विवाद हो गया. गुस्से में साधु ने लकड़ी के फट्टे से मानसिंह को पीटना शुरू कर दिया. पत्नी राइमनि ने शोर मचाकर अपने भतीजे रोई मुंडा (44) को मदद के लिए बुलाया. नशे में धुत रोई ने वही फट्टा छीनकर साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी. साधु के बेहोश होते ही ग्रामीणों ने उसे मृत समझकर घर में रख दिया. नेटवर्क नहीं होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. शुक्रवार सुबह सचना मिलते ही कोइड़ा थाना अधिकारी राजेंद्र स्वांई टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आरोपी रोई मुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. मानसिंह और राइमनि की रिपोर्ट पर थाना में केस संख्या 115/26 दर्ज किया गया. राउरकेला की साइंटिफिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोइड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. हत्या स्वीकार करने के बाद आरोपी को शाम को बणाई कोर्ट में पेश किया गया.

राउरकेला : साइकिल और टुलू पंप चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

सेक्टर-7 पुलिस ने साइकिल और टुलू पंप चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-17 निवासी रोहित कुंभार और आकाश हरिपाल के रूप में हुई है. कुछ महीने पहले सेक्टर-8 इलाके से टुलू पंप और साइकिल चोरी होने पर सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज कराया गया था. जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >