Sambalpur News : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 12 साल की कैद

2013 का मामला : संबलपुर पॉक्सो कोर्ट ने पीड़िता को 15 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया

Sambalpur News : बामड़ा ब्लॉक गोविंदपुर थाना अंचल में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले किनाबगा गांव के आरोपी को संबलपुर पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 12 साल कैद की सजा सुनायी है. आरोपी जयदेव बाघ किनाबगा गांव में गल्ले की किराना दुकान चलाता है. 2013 में उसकी दुकान पर एक 16 साल की नाबालिग सामान खरीदने आयी थी. जयदेव ने उससे दुष्कर्म किया था. बाद में नाबालिग के गर्भवती होने पर जयदेव ने डरा धमका कर नाबालिग का गर्भपात करा दिया था. पीड़िता ने 30 अगस्त 2016 को जयदेव के खिलाफ गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. संबलपुर पॉक्सो कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने पर जयदेव को 12 वर्ष सश्रम कारावास और 50 हजार जुर्माना का सजा सुनायी. जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल अतिरिक्त जेल की सजा काटने का आदेश दिया. जिला कानून प्राधिकरण सेवा सचिव को पीड़िता को 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने को आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >