Sundargarh News: जेल जायेंगे, लेकिन नहीं होने देंगे कोयला का अवैध परिवहन : जोगेश सिंह

Sundargarh News: हेमगिर ब्लॉक की बरपाली काेयला साइडिंग से जबरन कोयला परिवहन का विधायक ने ग्रामीणों के साथ सड़क जाम करके विरोध किया.

Sundargarh News: सुंदरगढ़ जिले की हेमगिर तहसील की बरपाली रेलवे साइडिंग में कोयला परिवहन को लेकर पुलिस, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच पिछले चार महीने से गतिरोध बना हुआ है. गुरुवार को जब परिवहन कंपनी ने पुलिस की मदद से पुन: कोयला परिवहन करने की कोशिश की, तो यहां तनाव देखा गया. विधायक जोगेश कुमार सिंह समेत प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को जब पुलि�� ने हटाना चाहा, तो ग्रामीणों ने पेड़ लगाकर सड़क जाम दिया.

अधीक्षण अभियंता ने उपजिलापाल को लिखा था पत्र, नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क पर कोयला परिवहन किया जा रहा है, वह ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है और इस पर कोयला परिवहन पूरी तरह से अवैध है. विधायक श्री सिंह की शिकायत के आधार पर विभागीय अधीक्षण अभियंता ने खुद उप-जिलापाल को परिवहन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन बल प्रयोग कर उक्त सड़क पर कोयला परिवहन करने का प्रयास कर रहा है. विधायक सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो जेल जायेंगे, लेकिन अवैध कोयला परिवहन नहीं होने देंगे.

चार माह से जारी है कोयला परिवहन का विरोध

हेमगिर बरपाली रेल साइडिंग से कोयला परिवहन के खिलाफ स्थानीय लोग चार महीने से विरोध कर रहे हैं. सुंदरगढ़ विधायक जोगेश कुमार सिंह भी शुरू से लोगों का समर्थन कर रहे हैं. वह साइडिंग को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि बिना ग्रामसभा के लोगों की आजीविका खतरे में पड़ जायेगी. ऐसे में 24 मई को फिर से रेल से कोयला परिवहन किये जाने की खबर सुनकर लोगों ने विरोध किया. महिलाओं और बच्चों समेत पूरा परिवार विरोध करने पहुंच गया. खबर मिलने के बाद विधायक सिंह परिवहन स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ खुले मैदान में रात बितायी. इसके बाद प्रशासन ने वादा किया कि कोर्ट का फैसला आने तक साइडिंग बंद रहेगी. लेकिन गुरुवार को फिर से साइडिंग से परिवहन का काम शुरू करने का प्रयास करने से इसका विरोध किया गया.

पुलिस ने विधायक जोगेश सिंह को हिरासत में लिया

ग्रामीणों के साथ सड़क अवरुद्ध कर प्रदर्शन कर रहे सुंदरगढ़ विधायक जोगेश सिंह को पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे हिरासत में ले लिया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >