Rourkela News: भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मंत्री ने स्मार्ट सिटी में नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर की चर्चा

Rourkela News: भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राउरकेला हाउस में मंत्री डॉ केसी महापात्र ने बैठक कर शहर के विकास पर चर्चा की.

Rourkela News: राज्य के गृह और शहरी विकास मंत्री डॉ कृष्णचंद्र महापात्र रविवार की रात दो दिवसीय दौरे पर राउरकेला पहुंचे. उनके साथ ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष भवानीशंकर भोई भी यहां पहुंचे हैं. साेमवार सुबह राउरकेला हाउस में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर एक बैठक भी हुई. इस बैठक में रघुनाथपाली विधायक दुर्गाचरण तांती, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केरकेटा, प्रदेश प्रवक्ता धीरेन सेनापति, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव लतिका पटनायक, राज्य, जिला व मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्य के गृह और शहरी विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केरकेटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिदल ने शहर के अलग-अलग विकास कामों के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा. इसमें बताया गया इस इलाके के लोग लंबे समय से कई तरह की नागरिक और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे हैं. यह बताया गया कि राउरकेला एक तेजी से विकसित हो रहा शहरी इलाका है, इसलिए आम लोगों की सुविधा और भलाई के लिए सही संरचना और जन सुविधा जरूरी हैं. इस दौरान सड़क किनारे ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या को कम करने के लिए मल्टी-पार्किंग स्थल, अतिथियों और टूरिस्ट के लिए एक गेस्ट हाउस, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आधुनिक इ-लाइब्रेरी बनाने समेत लोगों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की गयी.

ड्रेनेज समस्या के समाधान की ओर कराया ध्यानाकर्षण

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बारिश के मौसम में जलजमाव, दूषित माहौल और बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए ड्रेनेज की समस्या का तुरंत समाधान करने, युवाओं के बीच मनोरंजन, फिजिकल फिटनेस और स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पार्कों और स्टेडियमों का सही रखरखाव करना, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना व अन्य मांगें शामिल हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष सत्य साहू, महासचिव रंजीत नायक, सचिव प्रणताप दास, सचिव नम्रता बाग, कार्यालय सचिव ज्योति मंजरी षाड़ंगी, राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष गुरिंदर सिंह व अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >