Rourkela News: यात्रियों की समस्याएं सुनें व समाधान करें रेल अधिकारी : डीआरएम

Rourkela News: चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया ने राउरकेला स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया.

Rourkela News: राउरकेला रेलवे स्टेशन में शनिवार को डीआरएम (मुख्य रेल प्रबंधक) ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. डीआरएम तरुण हुरिया शनिवार शाम राउरकेला पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया.

टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम का किया निरीक्षण

डीआरएम ने स्टेशन के अधिकारियों से यात्रियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं जैसे कि टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम आदि में रेलवे स्टाफ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. डीआरएम का दौरा ऐसे वक्त हुआ, जब रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडरों से वसूली को लेकर आरपीएफ के प्रभारी पर सीबीआइ का शिकंजा कसा गया है.

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की मिनी पैंट्री का सीएमएस ने किया निरीक्षण

बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ संजीव कुमार ने राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20872) की मिनी पैंट्री का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ रेलवे अस्पताल के सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ), राउरकेला के स्टेशन प्रबंधक तथा मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआइ) राउरकेला भी उपस्थित रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सुरक्षा मानकों का आकलन करना था.

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की

टीम ने मिनी पैंट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रखरखाव, रसोई क्षेत्र की स्वच्छता तथा कर्मचारियों द्वारा अपनाये जा रहे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की. निरीक्षण के दौरान कीटनाशक (पेस्ट कंट्रोल) व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया, ताकि खाद्य सामग्री किसी भी प्रकार के संक्रमण या दूषण से सुरक्षित रहे. इसके अलावा भोजन को गर्म रखने वाली मशीनों, ओवन तथा रेफ्रिजरेटर की कार्यप्रणाली की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को ताजा, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके. डॉ संजीव कुमार ने संबंधित कर्मियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षणों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सेवाएं उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >