Bhubaneswar News: सुख-दु:ख में लोगों के साथ है ‘जनता की सरकार’ : मोहन माझी

Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर यूनिट-2 स्थित प्रकोष्ठ में लोगों की शिकायतें सुनीं. अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश दिया.

Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की पहल पर भुवनेश्वर के यूनिट-2 स्थित प्रकोष्ठ में जन शिकायत सुनवाई की 12वीं श्रृंखला सोमवार को आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने स्वयं आम लोगों से सीधे मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित विभागों और अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान का निर्देश दिया. आज के कार्यक्रम में पंजीकृत करीब 1000 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं.

10 जरूरतमंदों के लिए 9.50 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दिव्यांग नागरिकों के पास जाकर उनकी समस्याएं व्यक्तिगत रूप से सुनीं. इसके पश्चात वे प्रकोष्ठ के अंदर आये और शेष शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की. राज्य सरकार द्वारा संचालित सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत असाध्य और गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है. आज इस प्रणाली के माध्यम से 10 जरूरतमंदों के लिए कुल 9.50 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वीकृत की. चालू वर्ष में अब तक कुल 48 मरीजों को 53.50 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम की अब तक हुई 11 पालियों में कुल 10,894 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 10,132 (करीब 93 प्रतिशत) शिकायतों का समाधान कर लिया गया है.

सात मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी सुनवाई में हुए शामिल

मुख्यमंत्री के साथ जनसुनवाई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग, वाणिज्य, परिवहन, इस्पात एवं खान मंत्री विभूति भूषण जेना, स्कूल एवं जन शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग सशक्तीकरण, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति विकास मंत्री नित्यानंद गंड, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र, सहकारिता, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री प्रदीप बल सामंत तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम और राज्य कर्मचारी बीमा मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया समेत विभिन्न विभागों के सचिव व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >