Rourkela News: फुटबॉल, दौड़, बैडमिंटन और शॉटपुट में सरकारी कर्मचारियों ने दिखाया दम

Rourkela News: बणईगढ़ सब-डिवीजन में वन और राजस्व विभाग की खेल और फिटनेस गतिविधियां रविवार को आयोजित हुईं.

Rourkela News: सरकारी कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से बणईगढ़ सब-डिवीजन में वन विभाग और राजस्व विभाग ने खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन रविवार को किया. बणईगढ़ सब-कलेक्टर अक्षय कुमार पिल्ले और डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) ललित मोहन पात्रा के नेतृत्व में शुरू की गयी इस पहल की काफी तारीफ हो रही है.

फ्रैंडली फुटबॉल मैच में राजस्व विभाग जीता

इसी सिलसिले में, वन विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बीच एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच हुआ, जिसमें राजस्व विभाग को जीत मिली. कार्यक्रम का उद्घाटन सब-कलेक्टर और डीएफओ ने संयुक्त रूप से किया. दोनों ने बॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत. महिला कर्मचारियों की 100 मीटर दौड़ ने सबका ध्यान खींचा. अन्य खेल आयोजनों शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन और रस्साकशी में भी कर्मचारियों ने दम दिखाया. महिला कर्मचारियों ने फुटबॉल को छोड़कर सभी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और उत्साह के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया. अंत में विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर, असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) मौजूद थे. सबने सरकारी सेवा में फिटनेस, टीम वर्क और भाईचारा के महत्व पर जोर दिया.

बंडामुंडा : जयहिंद क्लब मैदान में नौ से छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट

बंडामुंडा के डी केबिन स्थित जयहिंद क्लब के मैदान में 9 जनवरी से छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो रहा है. तृतीय बाबुली राउतराय मेमोरियल मिनी ऑल इंडिया नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट जयहिंद क्लब की ओर से आयोजित होगा. इसमें ओडिशा के साथ अन्य राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी. क्लब के सभापति संतोष कुमार दास (तन्नू) ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.30 लाख रुपये व ट्रॉफी व उपविजेता को 80 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी जायेगी. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया जायेगा. टूर्नामेंट का फाइनल 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व के दिन खेला जायेगा. आयोजन को लेकर टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष अविनाश यादव, घनश्याम तांती, नागेश्वर जगदल्ला, राजा चौधरी, दमन्ती सोना, चूड़ामणि तांती, संजीव जोशी, टिंकू गोप, अनिमेष दास, मनोज, भोला तांती, धनंजय पोद्दार, राजीव तांती आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >