Sambalpur News: महिलाओं ने 13 टन कोयला लदे ट्रक को पूरी रात रोके रखा, जताया विरोध

Sambalpur News: नैनी कंपनी से कोयला परिवहन को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है. अब ट्रक मालिक संघ कंपनी के समर्थन में उतर आया है.

Sambalpur News: अनुगूल जिले के छेंडीपदा ब्लॉक में नैनी कोयला खदान से ट्रक से कोयले की ढुलाई को लेकर कोसला गांव के लोगों और छेंडीपदा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गांव से होकर कोयला परिवहन के विरोध में कोसला गांव के लोग करीब डेढ़ महीने से धरना पर बैठे हैं. वे इस बात पर अड़े हैं कि बड़े पैमाने पर प्रदूषण और हादसों के खतरे के कारण गांव की सड़क पर कोयले से लदे किसी भी ट्रक को नहीं चलने दिया जायेगा. दूसरी ओर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

बोले ट्रक मालिक-महीनों से खड़े हैं भारी वाहन, हो रहा नुकसान

उनका आरोप है कि ट्रक महीनों से खड़े हैं और इससे भारी नुकसान हो रहा है. प्रशासन से बार-बार बातचीत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है. इसलिए यह झगड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार की देर रात कोसला गांव की महिलाओं ने करीब 13 टन कोयला लदे एक ट्रक को रोक लिया, जब वह कोसला से छेंडीपदा होकर गुजर रहा था. पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ट्रक को जाने नहीं दिया गया. सुबह सैकड़ों लोगों के वहां पहुंचने के बाद ट्रकों को फिर से लौटने पर मजबूर होना पड़ा.

ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

इसे लेकर कोसला के ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. हालांकि प्रशासन ने बार-बार कहा है कि ट्रकों को चलने नहीं दिया जायेगा, लेकिन कोसला के लोगों ने शिकायत की है कि वे लोगों को बरगलाकर ट्रक चलाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है. इसलिए शनिवार को कोसला में सभी स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद रखा गया. यह आंदोलन लंबा चला, तो यहां स्थिति भयावह होने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >